
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाली नव वर्ष ‘पोइला बैशाख’ के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल के नागरिकों को दोहरी बधाई दी है। जहां एक ओर उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं दूसरी ओर बंगाल की जनता के नाम एक पत्र साझा कर राज्य के गौरवशाली भविष्य के लिए एक नई दिशा निर्धारित की।