कोलकाता के 100 से ज्यादा बूथों पर बिजली गुल, चुनाव आयोग ने दिए तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश

Spread the love

कोलकाता में विधानसभा चुनाव से पहले 100 से अधिक मतदान केंद्रों पर बिजली की कमी सामने आई है। चुनाव आयोग ने इस पर चिंता जताते हुए तत्काल बिजली कनेक्शन या जनरेटर की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। कोलकाता जैसे महानगर के 100 से अधिक मतदान केंद्रों (बूथों) में बिजली की सुविधा नहीं है। यह जानकारी मिलने के बाद चुनाव आयोग के अधिकारी भी हैरान हैं। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर बूथ पर मतदान के दौरान आधुनिक वेब कास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लेकिन बिना बिजली के यह संभव नहीं है।

इसीलिए जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) को तुरंत सभी बूथों में बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। जहां बिजली की व्यवस्था संभव नहीं है, वहां जेनरेटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के अधिकांश मतदान केंद्र स्कूलों में बनाए जाते हैं। दक्षिण कोलकाता के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशों को लागू करने के लिए प्रभावित बूथों में अस्थायी बिजली कनेक्शन दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर जेनरेटर की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *