विनोद कांबली की मदद के लिए आगे आए सचिन तेंदुलकर, पूर्व क्रिकेटर खो रहे याददाश्त; डॉक्टरों ने दी ब्रेन स्ट्रोक की चेतावनी

Spread the love

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली अभी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली अभी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार के संकेत मिलने के बावजूद उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। ऐसे में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर कांबली की मदद के लिए आगे आए हैं। कांबली के करीबी दोस्तों द्वारा बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गए हैं और उन्हें फाइनेंशियल और इमोशनल सपोर्ट दे रहे हैं।

मदद कर रहे कई लोग

कांबली के दोस्त मार्कस कौटो ने यह पहल शुरू की है। इस पहल में कई पूर्व क्रिकेटर और शुभचिंतक शामिल हुए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कौटो ने कांबली की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा, “मैंने उनके दोस्तों को शामिल करके एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। वे आर्थिक रूप से काफी योगदान देते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *