
सहारनपुर में टाटा कैरेट लेन शोरूम से पांच करोड़ के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपित इरशाद उर्फ राणा समेत उसके भाई, मां, पत्नी और भाभी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।
सहारनपुर। टाटा कंपनी के कैरेट लेन शोरूम में चोरी करने वाले व उसके परिवार पर गैंग्स्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए डीएम को अनुमोदन किया था। अनुमोदन मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपित व घटना में उसका साथ देने वाले उसके भाई, मां, पत्नी व उसकी भाभी पर भी गैंग्सटर की कार्रवाई की गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गैंग सामूहिक रूप से मिलकर नकब लगातार चोर की घटना को अंजाम दिया जाता है।
पांच करोड़ के गहनों की चोरी
23 जनवरी 2026 को दिल्ली रोड स्थित डायमंड शोरूम की दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। छोटे गहने छोड़कर चोर शोरूम में रखे सभी बड़े गहने नेकलेस आदि चोरी कर ले गए। इस दौरान शोरूम मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मैनेजर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि चोर पांच करोड़ रुपये के करीब के गहने चोरी कर ले गए हैं।