36000 करोड़ की लागत से बना, अब इतना लगेगा टोल; 29 को होगा UP के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 36,000 करोड़ की लागत से बने इस 594 किमी एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरों का निर्धारण कर दिया गया है। मेरठ से प्रयागराज तक कार का टोल ₹1515 होगा। यह एक्सप्रेसवे 12 शहरों को जोड़ते हुए यूपी और दिल्ली की कनेक्टिविटी सुधारेगा। टोल सेंसर से कटेगा।

हर किलोमीटर के चुकाने होंगे ढाई रुपये

इस एक्सप्रेसवे पर प्रति किमी के हिसाब से टोल दरों का निर्धारण किया गया है। यह टोल दरें हर प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग हैं। जैसे कि कार, जीप, वैन या हल्के वाहनों से टोल वसूली 2.55 रुपये की दर से होगी। वहीं हल्के कॉमर्शियल वाहनों से 4.05 रुपये की दर से टोल वसूला किया जाएगा। इसी प्रकार बस, ट्रक व अन्य भारी वाहनों से 8.15 रुपये, भारी मशीनरी से 12.55 रुपये और सात एक्सल वाले भारी वाहनों से 16.05 रुपये की दर से टोल वसूल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *