UP Board Result 2026: कब आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे? जानें ताजा अपडेट

Spread the love

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए जल्द ही खुशखबरी आ सकती है। परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राएं अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही नतीजे घोषित कर सकता है।

हालांकि, अभी तक रिजल्ट जारी होने की सटीक तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  • होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
  • मांगी गई जानकारी (रोल नंबर आदि) दर्ज करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

मार्कशीट में क्या-क्या होगा

रिजल्ट में छात्रों का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल/जिला कोड, विषयवार अंक (प्रैक्टिकल और थ्योरी), कुल अंक, अधिकतम अंक, डिविजन और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारी दी जाएगी।

इन वेबसाइट्स पर भी मिलेगा रिजल्ट

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • digilocker.gov.in

जानकारी के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 4 अप्रैल तक पूरा हो चुका है और अब परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *