यूपी स्कूलों में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान की शुरुआत, महिला सशक्तिकरण पर जोर

Spread the love

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में गुरुवार से ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान शुरू होगा, जो तीन दिन तक चलेगा। इस अभियान में बालिकाओं और महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहेगा।

पहले दिन स्कूलों में 70% से अधिक उपस्थिति वाली छात्राओं के अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा और मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।

अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर भी कई कार्यक्रम होंगे। 17 अप्रैल को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सामाजिक गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जाएंगे।

20 अप्रैल को ‘सशक्त नारी, समृद्ध भारत’ विषय पर वाद-विवाद, निबंध, कविता और पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने अधिकारियों को कार्यक्रम सफलतापूर्वक कराने और पूरी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *