पीएम मोदी बोले— नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को दें पूरा समर्थन

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का समर्थन करने की अपील की है।

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं की नजर संसद, उसकी मंशा और उसके फैसलों पर टिकी हुई है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करने का आग्रह भी किया।

प्रधानमंत्री ने बताया कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन को लेकर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि इस संशोधन को लेकर फैलाई गई गलतफहमियों को दूर करने के लिए तर्कपूर्ण जवाब दिए जा चुके हैं और सरकार ने सभी आशंकाओं का समाधान किया है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी को उसका अधिकार मिले। यह देश की नारी शक्ति का सम्मान करने का एक बड़ा अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *