
लखनऊ। बजट सत्र को बढ़ाते हुए सरकार ने तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया, जिसकी शुरुआत गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) से हुई। इस दौरान लोकसभा में महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन विधेयकों पर चर्चा जारी है।
इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि भाजपा शासित राज्यों में कितनी महिला मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के नाम का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए करती है, लेकिन अपने संगठन में उन्हें पर्याप्त स्थान नहीं देती।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी को आरक्षण मिलना चाहिए और इसमें मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं ही हैं और बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर न्याय की मांग कर रही हैं।
अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि वे महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन भाजपा की नीतियों और मंशा का विरोध करते हैं।