
दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके चितरंजन पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात पैसों के विवाद के चलते हुई। आरोपी ने अपने पड़ोसी पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला किया और मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर उसे पकड़ लिया।
इस घटना में राकेश सूद और उनके बेटे करण सूद की मौत हो गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार शाम हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।