
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल में अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। एमआई ने इस सीजन 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें पिछले चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। बुमराह की गेंदबाजी में वो पैनेपन भी देखने को नहीं मिल रहा है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। क्रिकेट के गलियारों में उनकी खूब आलोचना हो रही है।
मगर अब उनका एक ऐसा अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस चिंता में हैं। दरअसल, इस वीडियो में बुमराह मैदान पर ही अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं।