यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Spread the love

यूपी पुलिस होम गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अब अपना प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से फिलहाल 25 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए ही एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे तुरंत uppbpb.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “लेटेस्ट न्यूज” सेक्शन में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • नए पेज पर “कैंडिडेट लॉग इन” ऑप्शन चुनें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • लॉग इन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।

UP Home Guard Admit Card Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *