संभल: होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

Spread the love

प्रेस नोट

सम्भल ( बहजोई) 21 अप्रैल 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर इनरोलमेंट भर्ती परीक्षा 2025 जोकि दिनांक 25 अप्रैल तथा 26 अप्रैल एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे आयोजित की जानी हैं की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ( उत्तरी) / नोडल अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 दस परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जानी है। यह परीक्षा आचार्य मुक्तेश हकीम रईस स.इ. का. सम्भल, बृज रत्न सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज संभल हिंद इंटर कॉलेज संभल ,जवाहर लाल मैमो. न. पं. इंटर कॉलेज सिरसी संभल, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज संभल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज संभल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिरसी, संभल, राजकीय महाविद्यालय हयात नगर संभल, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज संभल, जेड. यू. इंटर कॉलेज सराय तरीन संभल में आयोजित की जाएगी । उन्होंने बताया कि 10 परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक पाली में कुल 3648 परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा नोडल अधिकारी होंगे । संभल में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कार्यालय पर स्थापित जनपदीय कंट्रोल रूम में नामित अधिकारी कर्मचारीगण,परीक्षा की तिथियां में समय से उपस्थित रहकर लगातार परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करते हुए समस्त गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे तथा कोई भी अनियमितता प्रदर्शित होने पर सर्व संबंधित को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लिखित परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों पर नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट के विषय में भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी अपने पास पहचान हेतु परिचय पत्र आवश्यक रखेंगे और उन्होंने कहा कि महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा एंक्लोजर में ही ली जाएगी उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की चेकिंग अत्यंत सावधानी तथा गंभीरता से किया जाना अपेक्षित है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम अलग-अलग होंगे उन्होंने कहा कि मोबाइल का प्रयोग पूरे तरीके से परीक्षा केंद्र पर वर्जित रहेगा विभिन्न मदों पर कार्य करने वाले कर्मचारी मोबाइल नहीं रखेगा परीक्षा की सुचिता पर विशेष ध्यान रखा जाए ।उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के बाहर ड्यूटी पर लगे हुए पुलिसकर्मी भी मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे अगर संज्ञान में आता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी‌ लिफाफे की कलर कोडिंग ,बॉक्स से आदि पर चर्चा की गई एडमिट कार्ड ,परीक्षा सामग्री ओएमआर को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि रैंडमाइजेशन के बाद ही कक्ष निरीक्षक अपने अपने परीक्षा कक्ष में जाएंगे। हस्ताक्षर मिलान तथा मेडिकल ट्रीटमेंट को लेकर भी चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।क्लॉक रूम कर्मचारी कक्ष निरीक्षक आदि के लिए अलग एवं परीक्षार्थियों के समान के लिए अलग से बनाया जाए।
अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की सुचिता पर विशेष ध्यान दिया जाए उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संभल को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्रों के पास टेंट पेयजल, मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ओआरएस एवं ग्लूकोस आदि की व्यवस्था भी परीक्षा केन्द्रों के पास रहे आयरिश स्कैन एवं बायोमेट्रिक से संबंधित कार्मिक समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं और परीक्षा से संबंधित निर्देशिका को सभी संबंधित अधिकारी एक बार गहनता से पढ़ लें अपर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर अगर वाटर कूलर खराब हो तो उसको सही करा लिया जाए। परीक्षा कक्षों में पंखों की पर्याप्त व्यवस्था रहे अगर परीक्षा कक्ष में पंखे खराब है तो उनको समय से सही करा लिया जाए परीक्षा कक्ष में प्रकाश की उचित व्यवस्था रहे तथा जनरेटर भी परीक्षा केंद्र पर हो यह भी सुनिश्चित किया जाए तथा शौचालय भी साफ स्वच्छ रहें तथा परीक्षा केन्द्रों पर सफाई व्यवस्था उचित रहे यह भी सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को गंभीरता से लें परीक्षा को सुचितापूर्ण तथा शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकास चन्द्र, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी तथा समस्त केन्द्र व्यवस्थापक तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *