होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, Wi-Fi बंद कर तीन दिन तक रखा बंधक; दो गिरफ्तार

Spread the love

कर्नाटक के कोडागु जिले में एक अमेरिकी महिला के साथ होमस्टे में कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने होमस्टे के मालिक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का आरोप है कि उसे एक मीठे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में आरोपी कर्मचारी की पहचान वृजेश कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है और उसी होमस्टे में काम करता था। घटना कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे की बताई जा रही है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि होमस्टे मालिक ने घटना को छिपाने की कोशिश की। आरोप है कि उसने तीन दिनों तक वाई-फाई सेवा बंद रखी, ताकि महिला किसी से संपर्क न कर सके। वाई-फाई चालू होने के बाद महिला किसी तरह मैसूर जाने के बहाने वहां से निकली और अमेरिकी दूतावास को इसकी जानकारी दी।

दूतावास से मिली सूचना के आधार पर मैसूर पुलिस ने मामला दर्ज किया। कोडागु के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, कुट्टा थाने में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *