
इस साल हज यात्रा पर जाने वाले सभी आज़मीने हज को भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के हज कमेटी ने स्मार्ट घड़ी ⌚️ देने की व्यवस्था की है ताकि उनका हज सफर सुगम और सुरक्षित रहे । हज कमेटी के मास्टर हज ट्रेनर डॉ.ज़ुल्फ़िकार ने बताया कि इस स्मार्ट घड़ी को हज कमेटी से जाने वाले सभी आज़मीने हज को अपनी कलाई पर बाँधना होगा ताकि उनका सही मार्गदर्शन किया जा सके! किसी भी दुर्घटना या तबीयत ख़राब होने पर घड़ी में लगा SOS बटन दबाते ही उनकी सहायता के लिए हज इंस्पेक्टर या हज कर्मी उनकी मदद करेंगे । इस के साथ ही इसमें मौसम की सटीक जानकारी और पैदल चलने में कितनी दूरी तय की व रास्ता भटकने पर सही मार्गदर्शन भी मिलेगा । यह स्मार्ट वॉच हज सुविधा ऐप की तर्ज़ पर काम करेगी! इसमें पाँचो वक्त की नमाजों की समय तालिका और ज़रूरी जानकारियाँ उपलब्ध रहेंगी । इस वर्ष हज कमेटी ऑफ़ इंडिया से एक लाख बाईस हज़ार पाँच सौ अट्ठारह लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं! जिसके लिए हज कमेटी ने सभी राज्यों की हज समितियों के सहयोग से प्रत्येक 150 हज यात्रियों पर एक हज इंस्पेक्टर नियुक्त किया है ,जो उनके साथ पूरी यात्रा में हाजियों का मार्गदर्शन करेंगे! इसके अलावा हर 150 हाज़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक हज ट्रेनर नियुक्त किये गए ,जो हज यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों और उनके समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं! पिछले वर्ष की तुलना मे इस बार सऊदी अरब में भी भारतीय हज यात्रियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं! जिसमे रहने की व्यवस्था हरम के क़रीब दी जा रही है और हज के दौरान मीना शिविरों में रहने के लिए सोफ़ा वाला बिस्तर,सामान रखने और मोबाइल चार्ज करने का बोर्ड भी लगाया गया है ।धूप से राहत पाने के लिए गैलरी पर छत और नीचे हरी कारपेट लगाई जा रही है! भारत से पहली फ्लाइट अट्ठारह अप्रेल से शुरू हो रही हैं । इस बार पूरे देश से 17 इंबार्केशन प्वाइंट्स यानी हवाई अड्डों से हज यात्रियों को रवाना किया जाएगा । हज यात्रियों के लिए ज़रूरी निर्देश- – स्मार्ट घड़ी भारत में नहीं सऊदी अरब में जाकर स्टार्ट करें, उसे चार घंटे चार्ज करके रखें! – -मक्का के हरम शरीफ में मोबाइल से सेल्फी या वीडियो न बनायें, नहीं तो दस हज़ार रियाल का जुर्माना लगेगा । – हज यात्रा के दौरान सिगरेट बीड़ी/गुटखा इस्तेमाल न करें! – कोई भी किसी की गिरी वस्तु न उठाएँ! – अपने सामान पर एक विशेष पहचान पत्र लगा कर रखें!
( डॉ ज़ुल्फ़िकार ) शिक्षक (ए. एम .यू .स्कूल) पूर्व हज अधिकारी (भारत सरकार)एवं मास्टर हज ट्रेनर ( हज कमेटी ऑफ़ इंडिया)