दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने बदला मिजाज, वीकेंड पर बारिश के आसार

Spread the love

दिल्ली की तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को राहत दी है। तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां 16 अप्रैल को राजधानी में इस सीजन का पहला 40°C से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया था, वहीं शुक्रवार शाम और रात को हुई बारिश ने हालात पूरी तरह बदल दिए।

करीब 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाओं और बारिश के असर से कई इलाकों में तापमान 7 से 10 डिग्री तक गिर गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *