
रामपुर से शारिक खान की रिपोर्ट
रामपुर: सड़क पर नमाज पढ़ने से बिगड़ा माहौल, पुलिस ने की कार्रवाई
रामपुर शहर के शाहबाद गेट रोड पर सड़क पर नमाज पढ़े जाने को लेकर माहौल बिगड़ गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में अनुराग सिंह ने बताया कि सड़क पर नमाज पढ़ना गैरकानूनी है और यह कानून का उल्लंघन माना जाता है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।