
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। कक्षा 12वीं का परिणाम स्ट्रीम वाइज घोषित किया जाएगा।
इस साल करीब 52 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी, जो अब अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि रिजल्ट कब और किस तारीख को जारी होगा।
जानकारी के अनुसार, बोर्ड कॉपियों की जांच पूरी कर चुका है, लेकिन अभी मार्क्स अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। यह काम पूरा होते ही रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होने पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।