प्रियंका बोलीं- महिला आरक्षण की बात सबसे पहले कांग्रेस ने की, तब भाजपा ने इसका विरोध किया था

Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण की शुरुआत सबसे पहले कांग्रेस ने की थी और उस समय भाजपा ने इसका विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण 2029 तक लागू होना चाहिए, जिसके लिए सीटों की संख्या बढ़ानी और सीमांकन करना जरूरी है।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बिना जातिगत जनगणना के सभी वर्गों को सही हिस्सा नहीं मिल सकता और सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही।

उन्होंने कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग के अधिकारों को नजरअंदाज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *