
रामपुर से शारिक खान की रिपोर्ट
रामपुर। तेज गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल राहत देने के उद्देश्य से बनाया गया है। जिला अस्पताल में 8 बेड का कोल्ड रूम तैयार किया गया
बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल में 8 बेड का कोल्ड रूम तैयार कर लिया गया है। यह विशेष वार्ड तेज गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल राहत देने के उद्देश्य से बनाया गया है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कोल्ड रूम में तापमान नियंत्रित रखने की व्यवस्था की गई है, जिससे लू और अत्यधिक गर्मी से पीड़ित मरीजों का प्रभावी उपचार किया जा सके। वार्ड में कूलिंग सिस्टम, पर्याप्त ऑक्सीजन सप्लाई और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।गर्मी के मौसम में हर साल हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यह कोल्ड रूम मरीजों के लिए काफी मददगार साबित होगा। डॉक्टरों और स्टाफ को भी विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं
जिला अस्पताल में 8 बेड का कोल्ड रूम लू और हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए बनाया गया है। वार्ड में तापमान नियंत्रित रखने के साथ ऑक्सीजन, जरूरी दवाएं और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की गई है। गर्मी में लोग तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पीएं और शरीर को ढककर रखें।
बाइट-बाइट:-बृजेश चंद्र सक्सेना/जिला चिकित्सालय सीएमएस