RCB vs LSG: क्या Virat Kohli खेलेंगे आज का IPL मैच? आरसीबी स्टार की इंजरी ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

Spread the love

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपना पांचवां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ आज खेलने वाली है, लेकिन इस मैच से पहले सभी की नजरें टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस पर टिकी हैं।

Virat Kohli क्या आज खेलेंगे मैच या नहीं?

दरअसल, 12 अप्रैल को एमआई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) के टखने में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो ने फैंस की चिंता तब बढ़ा दी जब कोहली को अपने बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर चलते हुए देखा गया। 

इस दौरान वह लखनऊ के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा और न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन से मिले और कप्तान ऋषभ पंत को गले लगाते हुए भी नजर आए।

भले ही घुटने पर पट्टी बंधी थी, लेकिन राहत की बात ये रही कि कोहली ने नेट प्रैक्टिस में काफी समय बिताया। उन्होंने एक लंबा बैटिंग सेशन किया, जिससे ये माना जा रहा है कि वो आज लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

कोहली का IPL 2026 में अब तक का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने अब तक 4 मैच खेलते हुए 179 रन बना लिए हैं। उन्होंने 59 के औसत और 162 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक 19  चौके और 7 छक्के आए हैं। 

पिछले मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 50 रन की धीमी, लेकिन अच्छी पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने नाबाद 69 रन बनाए थे।

टॉप पर पहुंचने का आरसीबी के पास मौका

आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर-3 पर है, लेकिन आज उनके पास नंबर-1 बनने का मौका है। आरसीबी ने 4 मैच खेलकर अभी तक 3 में जीत और एक में हार का सामना किया है। 

अगर आज का मैच टीम जीत जाती है तो उसके पास भी 8 अंक हो जाएंगे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के भी 8 अंक हैं, लेकिन आरसीबी का नेट रन रेट अभी भी राजस्थान से अच्छा है, ऐसे में जीत दर्ज करते ही आरसीबी की टीम टॉप पर चली जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *