CBSE Class 10th Result 2026: सीबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट का इंतजार कभी भी हो सकता है खत्म, DigiLocker पर आ रहा Coming Soon

Spread the love

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 25 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। डिजीलॉकर की वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर जानकारी साझा की गई है जिसमें बताया गया है कि स्टूडेंट्स तैयार रहें CBSE Class X Result 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स रोल नंबर लिखकर अपने पास रख लें ताकी नतीजे आने के उसे चेक करने में किसी प्रकार की समस्य न हो।

DigiLocker ने आईडी एक्टिव करने की दी सलाह

रिजल्ट के साथ ही डिजीलॉकर द्वारा छात्रों को आईडी एक्टिव करने की सलाह दी गई है ताकी वे आसानी से परिणाम चेक कर सकें। जिन छात्रों के पास अपार आईडी नहीं है वे नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी आईडी एक्टिव कर सकते हैं।

  • छात्र सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Get Started पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल दर्ज करें।
  • OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
  • इसके बाद आपका अकाउंट एक्टिव हो जायेगा इससे आप सीधे रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

एसएमएस एवं वेबसाइट से भी चेक कर सकेंगे नतीजे

छात्र डिजीलॉकर के अलावा सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in के अलावा उमंग एप एवं एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। कीपैड फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको cbse10 <स्पेस> अपना रोल नंबर <स्पेस> जन्म तिथि (DDMMYYYY) <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> सेंटर नंबर टाइप करें करके 7738299899 पर भेजना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *