Low Sodium Diet का खतरा! थकान, सिरदर्द और कमजोरी के पीछे हो सकता है कारण

Spread the love

डाइट में नमक कम करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा लो सोडियम डाइट लेना शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। सोडियम शरीर में मसल्स के काम, ब्लड प्रेशर कंट्रोल और पानी के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

अक्सर लोग ज्यादा नमक के नुकसान के बारे में जानते हैं, लेकिन कम सोडियम भी उतना ही खतरनाक हो सकता है, खासकर बुजुर्गों के लिए।

क्या होती है समस्या?

शरीर में सोडियम का स्तर बहुत कम हो जाए, तो इसे हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है। इस स्थिति में शरीर कई तरह के लक्षण दिखाने लगता है, जैसे:

  • मितली
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • भ्रम या कंफ्यूजन

क्यों घटता है सोडियम लेवल?

सोडियम की कमी कई कारणों से हो सकती है, जैसे:

  • कम समय में ज्यादा पानी पी लेना
  • ज्यादा पसीना आना (खासकर खिलाड़ियों में)
  • कुछ दवाओं का असर
  • हार्ट, किडनी, लिवर या डायबिटीज से जुड़ी बीमारियां
  • लगातार उल्टी या दस्त
  • हार्मोनल असंतुलन
  • ज्यादा शराब का सेवन

दिमाग पर भी पड़ सकता है असर

अगर हाइपोनेट्रेमिया का समय पर इलाज न किया जाए, तो इसका असर दिमाग पर पड़ सकता है। इससे नर्व सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है, जो गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए सोडियम का स्तर धीरे-धीरे संतुलित करना जरूरी होता है।

शरीर में सोडियम का काम

सोडियम शरीर के कई जरूरी कार्यों में मदद करता है:

  • शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखना
  • नर्व्स और मांसपेशियों के सही काम में सहायता करना

कैसे रखें संतुलन

  • दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, लेकिन एक बार में बहुत ज्यादा पानी न पिएं
  • संतुलित और हेल्दी डाइट लें
  • प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड के लेबल जरूर पढ़ें
  • खाने में ऊपर से अतिरिक्त नमक डालने से बचें
  • शराब का सेवन सीमित या बंद करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *