
आज दिनांक 22.04.2026 को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी संभल द्वारा विकासखंड रजपुरा के ग्राम पंचायत में संचालित अस्थाई गौ आश्रय स्थल भिरावटी का निरीक्षण किया गया I निरीक्षण के समय श्री महेश पाल सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी भिरावटी एवं श्री मुरारी लाल ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) ग्राम पंचायत भिरावटी मौक़े पर उपस्थित मिले I अस्थाई गौ आश्रय स्थल में 442 गोवंश मौके पर संरक्षित पाए गए I गौशाला में सरक्षित समस्त गोवंशों को भूसा पर्याप्त मात्रा में दिया जा रहा है, हरा चारा नहीं दिया जा रहा है तथा चोकर उपलब्ध था परंतु उस पैकिंग पर मैन्युफैक्चर डेट व एक्सपायरी डेट नहीं पाई गई I तत्काल ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि चोकर अच्छी क्वालिटी का ही खिलाए, जिसमें मैन्युफैक्चर डेट वह एक्सपायरी डेट दर्शीयी गई हो, तथा इसके साथ साथ सभी केयरटेकर को निर्देशित किया गया की गौशाला में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा गर्मी का मौसम है पानी की होद को रोजाना साफ करने के उपरांत ही ताजा पानी भरा जाए और उसमें चूना भी डाला जाए I
