
Reliance Industries 24 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग करने वाली है, जिसमें जनवरी-मार्च 2026 तिमाही (Q4) और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। मीटिंग के बाद कंपनी अपने परिणाम जारी करेगी।
इस खबर के चलते 20 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह में कंपनी के शेयर पर बाजार की खास नजर रहने वाली है।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि बोर्ड वित्त वर्ष 2026 के लिए डिविडेंड देने पर भी विचार करेगा। बता दें कि वित्त वर्ष 2025 में शेयरहोल्डर्स को 5.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया गया था, जबकि शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।
वहीं, कंपनी का पिछला प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 18,645 करोड़ रुपये रहा था।