
गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गाजियाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत 16 अप्रैल 2026 को वेवसिटी क्षेत्र के विश्व भारती पब्लिक स्कूल, क्रॉसिंग रिपब्लिक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य शहर को नशा-मुक्त और अवैध हथियारों से मुक्त बनाना है।
कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाशी पाल, थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौजूद रही। इस दौरान करीब 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ उनके भविष्य और समाज के विकास पर भी बुरा असर डालता है।
छात्रों से अपील की गई कि वे नशे, अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें और जिम्मेदार नागरिक बनें।
कार्यक्रम में नशे के नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और छात्रों को सकारात्मक जीवन विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया, जिसमें छात्रों ने अपने सवाल पूछे और पुलिस ने उनके जवाब दिए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसके जरिए नशे और अवैध हथियारों के दुष्प्रभावों को सरल और प्रभावी तरीके से दिखाया गया।
कलाकारों ने संदेश दिया कि नशे की आदत व्यक्ति के जीवन, परिवार और भविष्य को खराब कर देती है, जबकि अवैध हथियार समाज में अपराध और हिंसा को बढ़ाते हैं।