सीजफायर के बावजूद बाजार में गिरावट, निफ्टी 24,500 और सेंसेक्स 79,000 के नीचे

Spread the love

बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 79,273.33 के मुकाबले करीब 254 अंक गिरकर 79,019.34 पर खुला। वहीं निफ्टी भी 24,576.60 के स्तर से 106 अंक नीचे 24,470.85 पर कारोबार की शुरुआत करता नजर आया।

शुरुआती कारोबार में बाजार में मिश्रित रुख देखने को मिला। निफ्टी पर ट्रेंट, नेस्ले, HUL, अदाणी एंटरप्राइजेज और जियो फाइनेंशियल जैसे शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, TCS और विप्रो जैसे आईटी शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।

मुद्रा बाजार की बात करें तो भारतीय रुपया भी दबाव में रहा। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला और 93.49 के पिछले बंद स्तर से गिरकर 93.70 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *