बिगड़ा चेहरा, पैर में गंभीर चोट… कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा की हेल्थ? रिपोर्ट में खुलासा

Spread the love

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अभी भी उन गंभीर चोटों से उबर रहे हैं, जो उन्हें युद्ध की शुरुआत में हुए हवाई हमले में चेहरे और पैरों पर लगी थीं। इसी हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी।

इस बात की जानकारी उनके करीबी लोगों में से तीन लोगों ने रॉयटर्स को दी है। तीनों सूत्रों ने बताया कि मध्य तेहरान में सर्वोच्च नेता के परिसर पर हुए हमले में खामेनेई का चेहरा बिगड़ गया था और उनके एक या दोनों पैरों में गंभीर चोट आई थी।

जख्मों से उबर रहे खामेनेई

56 वर्षीय खामेनेई अपने जख्मों से उबर रहे हैं और मानसिक रूप से पूरी तरह सचेत हैं। वह ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं और युद्ध तथा वॉशिंगटन के साथ बातचीत जैसे अहम मुद्दों पर फैसले लेने में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *