26 साल पुराना ‘विष्णु पुराण’ फिर चर्चा में, IMDb पर 8.7 रेटिंग वाला शो आज भी हिट

Spread the love

बी.आर. चोपड़ा, जिन्होंने ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे कालजयी धारावाहिक बनाए, उनका एक और लोकप्रिय शो साल 2000 में आया था, जिसे आज भी दर्शक याद करते हैं। अगर आप ओटीटी पर कुछ अलग और धार्मिक कंटेंट देखना चाहते हैं, तो यह शो आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

आज के समय में जहां दर्शक एक्शन और सास-बहू ड्रामे से हटकर धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता से जुड़े कंटेंट की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं यह 26 साल पुराना शो फिर से चर्चा में है। यह शो दूरदर्शन पर प्रसारित होता था और उस दौर में काफी लोकप्रिय रहा।

26 साल पुराना यादगार शो

जिस शो की बात हो रही है, वह साल 2000 में शुरू हुआ था। इसका पहला एपिसोड 23 जनवरी 2000 को और आखिरी एपिसोड 16 जून 2002 को प्रसारित हुआ था। ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के अलावा बी.आर. चोपड़ा का ‘विष्णु पुराण’ भी उनके चर्चित धारावाहिकों में शामिल है। लॉकडाउन के दौरान इसे दूरदर्शन भारती, DD नेशनल और जी टीवी पर दोबारा टेलीकास्ट किया गया था।

भगवान विष्णु के 10 अवतारों की कहानी

‘विष्णु पुराण’ भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे भगवान विष्णु समय-समय पर पृथ्वी पर अवतार लेकर बुराई का अंत करते हैं और धर्म की रक्षा करते हैं।

इस शो में नितीश भारद्वाज ने भगवान विष्णु की भूमिका निभाई थी, जबकि वैदेही अमृते देवी लक्ष्मी के रूप में नजर आईं। नितीश भारद्वाज इससे पहले ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, लता हया ने ‘धरती मां’ के रूप में कहानी को प्रस्तुत किया।

IMDb पर 8.7 रेटिंग, कहां देखें?

इस पौराणिक शो को IMDb पर 8.7 की शानदार रेटिंग मिली है। ‘विष्णु पुराण’ के सभी एपिसोड आप यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं, वहीं यह ZEE5 पर भी उपलब्ध है।

इसमें नितीश भारद्वाज, वैदेही अमृते, कुलभूषण खरबंदा, विक्रम गोखले, सुरेंद्र पाल और राजेश्वरी सचदेव जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *