कंपनी कार्ड से 27 लाख की ठगी, कर्मचारी ने पकड़े जाने पर बॉस को भेजीं अश्लील तस्वीरें

Spread the love

बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी के कर्मचारी पर कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग का गंभीर आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसने कंपनी द्वारा दिए गए कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए 27 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए।

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी को ऑफिस खर्चों के लिए 2 लाख रुपये की लिमिट वाला कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड दिया गया था। लेकिन आरोप है कि उसने अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच करीब चार महीनों में 27,01,139 रुपये का गबन कर लिया।

जब कंपनी को इस गड़बड़ी का पता चला, तो 12 जनवरी 2024 को ईमेल के माध्यम से कर्मचारी से जवाब मांगा गया। आरोप है कि इसके बाद उसने मामले को दबाने के लिए अपने सीनियर को अश्लील तस्वीरें भेजकर धमकाने की कोशिश की।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जांच जारी है और कंपनी ने उचित कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *