दिल्ली में पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस के सामने हुआ आरोपी पेश

Spread the love

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जनता मजदूर कॉलोनी में रहने वाले 28 वर्षीय दीपक ने बुधवार तड़के अपनी 23 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद वह सीधे वेलकम थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है, जिसका शव घर में पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला फर्श पर मृत अवस्था में मिली। उसे तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *