अपराधगाजियाबाद

गाजियाबाद की जेल में एक किन्नर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद दो सिपाही सस्पेंड किए गए।

गाजियाबाद की जिला कारागार (डासना जेल) में एक 26 वर्षीय किन्नर कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। मृतक कैदी की पहचान राहुल उर्फ परी के रूप में हुई है, जिसे हत्या के प्रयास के एक मामले में न्यायिक हिरासत में रखा गया था। बुधवार रात करीब 8:45 बजे, राहुल उर्फ परी ने अपनी तन्हाई बैरक में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद जेल के दो सिपाहियों, जिनकी ड्यूटी बैरक की निगरानी के लिए लगाई गई थी, उन्हें कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। जेल प्रशासन का कहना है कि राहुल उर्फ परी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, हालांकि परिजनों ने इन दावों को खारिज करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि राहुल को हाल ही में जमानत मिल चुकी थी और वह जल्द ही बाहर आने वाला था, ऐसे में उसकी मौत संदिग्ध है। इस पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button