रामपुर से शारिक खान की रिपोर्ट

Spread the love

दिनांक 20.04.2026 पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद रामपुर द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे चाईनीज मांझे के अभियान के क्रम मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय रामपुर के कुशल निर्देशन मे व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के पर्यवेक्षण में एवं मुझ प्रभारी निरीक्षक थाना गंज के नेतृत्व में थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 71/2026 धारा 223/125 बीएनएस से गिरफ्तारशुदा एक नफर अभियुक्त तालिब पुत्र मुन्नन निवासी पंखेवालान थाना गंज जनपद रामपुर उम्र करीब 25 वर्ष को ग्राम बगी से बिलासपुर गेट आने वाले हाईवे के किनारे खेत में से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *