
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोगरा (जैस्मिन) का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में बेहद प्रभावी माना जाता है। इसे उत्तर-पूर्व, उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इसकी हल्की और सुगंधित खुशबू मन को सुकून देती है, तनाव कम करती है और घर में शांति व प्रेम का माहौल बनाती है।
अगर घर में अक्सर तनाव बना रहता है या छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे हैं, तो इसके पीछे केवल परिस्थितियां ही नहीं, बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा भी कारण हो सकती है।
वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो वातावरण को संतुलित और शांत बनाते हैं। मोगरा का पौधा भी उन्हीं में शामिल है, जो अपनी सुगंध से न केवल माहौल को खुशहाल बनाता है बल्कि घर में सकारात्मकता और संतुलन भी बढ़ाता है।